चलिए जानते है Squat कैसे करना है

प्रस्तावना

नमस्ते

आज इस लेख के जरिये में आपको स्क्वाट कैसे करना है इसके बारे में बतायूँगा। साधारण उठक बैठक या दंड बैठक तो सबको करना आता ही है। लेकिन घुटने को ज्यादा बाहर की तरफ न निकाल कर कमर को सीधा यानि अपने ढांचे के अनुसार रखकर उठक बैठक करने के तरीके को जिसे स्क्वाट कहा जाता है किसी किसी को समझ में नहीं आता है। इसलिए इस लेख के जरिये में यही उठक बैठक या स्क्वाट करने के तरीके को समझाने का प्रयत्न करूँगा।


चलिए जानते है Squat कैसे करना है

चलिए जानते है Squat कैसे करना है

स्क्वाट कैसे करना है

मुख्य बिंदु: Squat करने के कुछ मुख्या बिंदु है। इन बिंदुओं के बारे में पहले बता देता हूँ। पहला है पैरों की स्थिति, दूसरा है कमर की स्थिति, तीसरा Knee की स्थिति, चौथा कितना नीछे जाना है।

  1. पैरों की स्थिति: साधारण स्क्वाट के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएँ। दोनों पैरों के बीच में थोड़ा अंतर रखिये। यह अंतर ज्यादा भी नहीं होना चाहिए। कितना अंतर होने से ठीक रहेगा यह अगर समझ में नहीं आ रहा है तो आप Toe को Shoulder के समान्तरार पर रखियेगा। 
  2. कमर और Knee की स्थिति (Waist position): पैरों के बाद अब कमर की स्थिति के बारे में बताने जा रहा हूँ। स्क्वाट करते समय कमर सीधा यानि कमर का जो ढाँचा है उसके अनुसार होना चाहिए। इसके लिए पहले स्क्वाट स्थिति में आये। अब कमर को सीधा कीजिये, इसी स्तिति में नीछे जाएँ। नीचे जाते समय Knee को Toe से आगे जाने मत दीजियेगा। और कमर को आगे के तरफ ज्यादा मत झुकायेगा। इस तरीके से बैठना है, जैसे आप कुर्सी या table में बैठते है।
  3. कितना नीचे बैठना है (How low to sit): कितना नीचे बैठना है यह निर्भर करेगा की आप कितने नीचे तक कमर को सीधा रख सकते है। थोड़ा बहुत कमर Bend होने से उतना फर्क नहीं पड़ता है अगर आपके शरीर के ऊपर Extra Weight न हो। अगर आप Weight ले कर Squat कर रहे है तो अति सावधान रहिएगा। क्योंकि तब कमर और knee की स्थिति बहुत ही महत्यपूर्ण हो जाता है। शुरुवाती समय में आप जितना सकते है उतना ही बैठिएगा। बस कोशिश कीजियेगा कमर को Knee के बराबर तक लाने के लिए। 


अंतिम पर्व

आज मैंने Knee को ज्यादा आगे न ले जाकर कैसे Squat करना है उसके बारे में बताया। मेरे हिसाब से आप इसको उठक बैठक कह लीजिये या दंड बैठक कह लीजिये या फिर Squat कह लीजिये यह आपके ऊपर है। इसके पीछे मेरा तर्क यह है की Squat का एक अर्थ बैठना है। इसलिए मेरे हिसाब से यह भी दंड बैठक का एक प्रकार ही है जिसे अंग्रेजी में Squat कहते है और इसे हमलोग Squat के रूप में जानते है। साथ में यह भी बताना चाहता हूँ की दंड बैठक गलत और Squat सही है यह तर्क भी मेरे हिसाब से सही नहीं है। क्यूंकि दंड बैठक का भी अपना एक प्रणाली है। अगर दंड बैठक में Knee ज्यादा आगे जाता है तो साथ में Heel भी जमीन में नहीं लगा रहता है। हर व्यायाम का एक पद्यति है, एक प्रणाली है। कोई व्यायाम किसी के लिए ख़राब हो सकता है तो किसी के लिए वही व्यायाम उत्तम भी हो सकता है। समय और परिस्तित निर्भर करता है की कौन सा व्यायाम करना सही है। खुद को सही और दुसरो को गलत ठहरना ही सबसे ज्यादा गलत है। आप बस व्यायाम कीजिये। अगर उस व्यायाम से असुविधा या ख़राब असर गिर रहा है तो दूसरा एक व्यायाम कीजिये। व्यायाम एक समंदर है जिसके अंदर कई Exercises छुपा हुआ है। जितना करेंगे उतना नई नई चीजे पाएंगे। ठीक है लेख को और लम्बा नहीं करते है।  लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।


नीचे के YouTube विडियो में Circle Workout के बारे में बताया गया है जिसमे Squat कैसे करना है वह भी बताया गया है 



---> समाप्ति <---

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ