Martial arts कैसे हमें सतर्क बनाता है | सतर्कता Martial Arts की कई विशेषताओं में से एक है

नमस्ते 🙏 

जीवन में विपत्ति कब किस रूप में आ जाए कोई कह नहीं सकता। इसलिए हमें हमेशा सतर्क रहता चाहिए। Martial arts में हमें हर पल सतर्क रहना और अपने आसपास की स्थिति का निरीक्षण करना सिखाया जाता है। Martial arts के अभ्यास से शरीर मजबूत बनता है, मन नियंत्रित होता है। इसमें एक सवाल आता है की martial arts हमें कैसे सतर्क बनाता है। कुछ बिन्दुओं के बारें में जानकर इस सवाल का जवाह पाया जा सकता है।


Martial arts कैसे हमें सतर्क बनाता है | सतर्कता Martial Arts की कई विशेषताओं में से एक है
 
Martial arts कैसे हमें सतर्क बनाता है | सतर्कता Martial Arts की कई विशेषताओं में से एक है

Martial arts कैसे हमें सतर्क बनाता है?

हर क्रिया से प्रतिक्रिया उत्पन्न होता है। इसी तरह martial arts करने के फलस्वरूप कई प्रतिक्रिया उत्पन्न होता है। जिसमे से एक प्रतिक्रिया है की यह हमें सतर्क रहना सिखाता है। लेकिन कैसे? इसका जवाह में कुछ बिंदु यह रहे

  • लड़ाई का अभ्यास

Martial arts में अपनी लड़ाई के कौशल को विकसित करना बहुत ही जरुरी है। इस लड़ाई की अभ्यास में हमें बहुत सतर्क रहना पड़ता है; ताकि हर attack से अपने आपको बचाया जा सके और मौका मिलते ही attack कर सके। इसका अभ्यास करते करते हमारा मन शांत और सतर्क होने लगता है। 

  • तुरंत प्रतिक्रिया

Martial arts के अभ्यास में हमें तुरंत प्रतिक्रिया करना होता है। जैसे की लड़ाई के अभ्यास के दौरान मौका मिलते ही तुरंत attack करना या शिक्षक के आदेशानुसार प्रतिक्रिया करना। इसके फलस्वरूप विपत्ति के समय शारीर तुरंत प्रतिक्रिया करना शुरू कर देता है। 

  • थकने के बाद भी अभ्यास

Martial arts का असली अभ्यास ही शुरू होता है थकने के बाद। पूरी तरह थकने के बाद भी अपने आपको सँभालने का अभ्यास ही हमें न सिर्फ सतर्क बनाता है बल्कि किसी भी विपत्ति से लड़ने का क्षमता देता है। हमें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। हमें डर के ऊपर काबू करना सिखाता है और साथ में कभी भी हार न मानने वाला मानसिकता प्रदान करता है। 

  • शारीर के ऊपर संतुलन

Martial arts में हमें शारीर के ऊपर संतुलन करना सिखाया जाता है। जिससे हम शारीर को संतुलन करना सीखते है। इससे हमारा मन शारीर को और अपने इन्द्रियों को नियंत्रित करना सिखने लगता है। जिससे मन सक्रीय और विपत्ति आते है तुरंत सतर्क हो जाता है। 

  • शांत रहना

अशांत मन विपत्ति को बुलाता है और शांत मन विपत्ति से खुद को बचाने का रास्ता दिखता है। Martial arts के कठिन अभ्यास से शारीर और मन शांत होने लगता है। चीजों को समझने का क्षमता बढ़ता है। खुद को कैसे संभालना है सिखने लगता है। फलस्वरूप विपत्ति के समय मन सतर्क हो जाता है


अंत में 

यह कुछ बिंदु है जिसके जरिये martial arts हमें सतर्क रहना सीखता है। इसमें भी एक सवाल किसी किसी के मन आ सकता है की martial arts सिखने वाले सभी में तो यह सतर्कता या अन्य खूबी तो नहीं रहता। लेकिन इसका जवाब मैं यह देना चाहूँगा की जिस तरह सिर्फ किताबे पढ़ने से कोई शिक्षित नहीं बन जाता उसी तरह martial arts सिखने से कोई martial artist नहीं बन जाता उसके लिए martial arts के हर एक पहलू को समझना भी पड़ता है। Martial arts तो हर कोई सिख सकता है लेकिन उससे समझ वही सकता है जिसके अन्दर martial arts सिखने और समझने का प्रवाल इच्छा शक्ति हो। न केवल स्वयं को सतर्क और सचेतन बनाने के लिए या न केवल आत्मरक्षा के लिए, यह Martial Arts का प्रशिक्षण व्यक्तियों को विभिन्न तरीकों से विभिन्न क्षेत्रों में मदद करता है। सतर्कता और आत्मरक्षा Martial Arts की कई विशेषताओं में से एक है


इसे YouTube में देखने के लिए नीचे के link पर click करें 



लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद 🙏

Post a Comment

0 Comments