🙏🙏 नमस्ते 🙏🙏
वृक्षासन (Tree Pose) योग के बुनियादी और बेहद महत्वपूर्ण आसनों में से एक है। यह शरीर को स्थिरता, संतुलन, सहनशक्ति और सतर्कता के साथ ही न्यूरो-मस्कुलर तालमेल (Neuromuscular coordination) को बेहतर बनाता है। हम सभी जानते है की वृक्ष का अर्थ होता है पेड़। इस आसन को करते समय शरीर की आकृति एक पेड़ के समान दिखाई देता है; इसलिए इसका नाम वृक्षासन पड़ा। नियमित रूप से वृक्षासन का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर कई लाभ मिलते हैं।
![]() |
| Yoga Short Blink | वृक्षासन के फायदे और सावधानियां |
वृक्षासन के फायदे (Benefits of Vrikshasana)
- शारीरिक संतुलन और स्थिरता: वृक्षासन का मुख्य लाभ शरीर का संतुलन सुधारना है। एक पैर पर खड़े होने से शरीर का नियंत्रण बढ़ता है और तंत्रिका तंत्र (nervous system) मजबूत होता है।
- पैरों की मांसपेशियों को मजबूती: इस आसन के दौरान पूरे शरीर का वजन एक पैर पर होता है। इससे पैरों के पंजे, टखने (ankles), पिंडलियां और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होता हैं।
- रीढ़ की हड्डी और पोस्चर में सुधार: वृक्षासन करते समय पीठ को सीधा रखना होता है। इससे रीढ़ की हड्डी (spine) और शरीर की मुद्रा (पोस्चर) का एलाइनमेंट बेहतर होता है, जिससे ज़मीन से जुड़ाव और शांति का एहसास होता है साथ में उठने-बैठने का तरीका (posture) सुधरता है और पीठ दर्द में राहत मिलता है।
- एकाग्रता और मानसिक शांति: इस आसन को बनाए रखने के लिए एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करना पड़ता है। इससे मानसिक एकाग्रता (concentration) बढ़ता है, तनाव कम होता है और मन शांत रहता है।
- साइटिका (Sciatica) में राहत: यह आसन जांघों, कमर के निचले हिस्से (groins) और बाहों में खिंचाव लाता है और उन्हें मज़बूत बनाता है। यह आसन कूल्हों के जोड़ों को खोलता है और पेल्विक (Pelvic) हिस्से को लचीला बनाता है, जिससे साइटिका के दर्द में आराम मिल सकता है।
- चक्र को सक्रिय: यह मूलाधार चक्र को सक्रिय करता है, जिससे सुरक्षा और स्थिरता का एहसास होता है।
- मानसिक स्वास्थ्य: वृक्षासन तनाव कम करने और मानसिक स्पष्टता बढ़ाने में मदद कर सकता है।
वृक्षासन के दौरान सावधानियां (Cautions)
हालांकि वृक्षासन एक सरल आसन है, लेकिन कुछ शारीरिक समस्याओं में इसका अभ्यास करने से बचना चाहिए या डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए:
- घुटने या टखने में चोट: यदि आपके घुटनों, टखनों (ankles) या कूल्हों में गंभीर दर्द या चोट है, तो इस आसन का अभ्यास न करें। इससे प्रभावित जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
- उच्च या निम्न रक्तचाप (High or Low Blood Pressure): जिन लोगों को हाई बी.पी. की समस्या है, उन्हें हाथ ऊपर उठाकर इस आसन को करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे रक्तचाप बढ़ सकता है। वहीं, लो बी.पी. या चक्कर आने (vertigo) की समस्या वाले लोगों का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे गिरने का डर रहता है।
- माइग्रेन या अनिद्रा (Migraine or Insomnia): माइग्रेन के दर्द के दौरान या अत्यधिक थकान और अनिद्रा की स्थिति में यह आसन करने से बचें, क्योंकि इससे चक्कर आ सकता हैं।
- मोटापा: शारीर का वजन ज्यादा होने से इस आसन को करने से बचे या बहुत ही सावधानी के साथ इसका अभ्यास करें।
समापन
यदि आपको संतुलन बनाने में दिक्कत आ रहा है, तो शुरुआत में दीवार का सहारा लेकर इसका अभ्यास कर सकते है। जबरदस्ती पैर को बहुत ऊपर उठाने का प्रयास न करें; शुरुआत में पैर को टखने (Ankle), पिंडली (Calf) या घुटने पर भी रखा जा सकता है, लेकिन घुटने (Knees) पर सीधे दबाव डालने से बचें। वृक्षासन का नियमित और सही तरीके से किया गया अभ्यास शरीर को लचीला, मजबूत और मन को केंद्रित बनाने का एक बेहतरीन जरिया है। इसलिए इस आसन का अभ्यास हमेसा किसी जानकर या विशेषज्ञ के निगरानी में करना सही रहता है।

0 Comments