शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ Cardiovascular व्यायाम

नमस्कार

Cardiovascular व्यायाम क्या है?

कार्डियोवैस्कुलर (Cardiovascular) व्यायाम किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि है जो हमारे हृदय की गति को बढ़ाता है और हमारे हृदय, फेफड़ों और साथ में रक्त संचार प्रणाली को भी मजबूत बनाता है। कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम को Aerobic Exercise या फिर cardio Workout भी कहा जाता है। यह हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। लेकिन इन व्यायामों को अति सावधानी से करना चाहिए और इसका मात्रा भी धीरे धीरे बढ़ाना चाहिए  


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ Cardiovascular व्यायाम

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ Cardiovascular व्यायाम

Cardiovascular व्यायाम 

  1. तीब्र गति से चलना: तीब्र गति से चलने से न सिर्फ हमारे पैरों में बल्कि सम्पूर्ण शारीर में अच्छा प्रभाव पड़ता है; खासकर हमारा ह्रदय स्वस्थ रहता है। तीब्र गति से चलने के साथ जॉगिंग या दौड़ने से भी शारीर के ऊपर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसलिए सुभे या शाम के समय जॉगिंग या दौड़ने जाएँ और दिन में जितना हो सके चलिए जितना सके उतना तीब्र गति से चलियें. अपने शारीरिक स्थिति के अनुसार जितना तीब्र गति से चलेंगे उतना ही सेहत में सुधर आयेगा. इसलिए नजदीक कहीं अगर जाना हो तो तीब्र गति से जायें और अगर दूर कहीं जाना हो तो साइकिल से जाएँ। 
  2. साइकिल चलाना: अगर कहीं जाना हो तो अपने गाड़ी या बाइक से नहीं बल्कि अपने साइकिल से जाना शरीर के लिए उचित होता है। इससे हमारा शरीर और हृदय स्वस्थ रहता है। इसलियें जितना हो सके साइकिल चलायें. जहाँ चलकर न जा सकें उहाँ साइकिल से जाएँ जहाँ साइकिल से न जा सके उहाँ गाड़ी से जाएँ। 
  3. सीढ़ियाँ चढ़ना: हमें जितना हो सके सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। लिफ्ट का इस्तेमाल जितना हो सके कम करना चाहियें। सीढ़ियाँ चढ़ना पहाड़ चढ़ने जैसा ही है. जितना सीढ़ियाँ चढ़ेंगे उतना ही ह्रदय गति तीब्र होगा और उतना ही सेहत में सुधार होगा लेकिन अपने शारीरिक स्थिति के अनुसार ही सीढ़ियाँ चढ़ें
  4. जंपिंग: एक ही जगह में जंपिंग करके भी हम अपने ह्रदय को मजबूत बना सकते है। जंपिंग बहुत ही अच्छा व्यायाम है। अगर आपका शारीर अनुमति दे तो आप हाई नी जंप, जंपिंग जैक, स्किपिंग आदि व्यायाम कर सकते है। लेकिन पहले अपने शारीर की स्थिति को समझ लीजियेगा। 
  5. दंड-बैठक/ स्क्वाट्स: दंड-बैठक बहुत ही अच्छा कार्डियो व्यायाम है, इससे ह्रदय के साथ-साथ पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होता है। अपने शारीरिक स्थिति के अनुसार दंड-बैठक को कई तरीके से कर सकते है। 
  6. माउंटेन क्लाइंब: माउंटेन क्लाइंब करने से ह्रदय के साथ साथ एब्डॉमिनल मांसपेशियां (Abdominal Muscles) भी मजबूत होता है। माउंटेन क्लाइंब करने से सम्पूर्ण शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है


समाप्ति 

यह थे कुछ शारीरिक व्यायाम साथ में कुछ शारीरिक गतिविधि जिससे हम अपने शारीर और अपने ह्रदय को स्वस्थ रख सकते है लेकिन साथ में याद रखियेगा की कोई भी व्यायाम करने से पहले अपनी शारीर की स्थिति को पहले जान लना बेहत जरुरी है। व्यायाम से शारीर को तभी लाभ पहुंचेगा जब हम अपने शारीर की स्थिति के अनुसार व्यायाम करेंगे; अन्यथा इससे नुकसान भी हो सकता है। ठीक है, यह थे इस लेख के मूल बातें 

लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।


इसे YouTube में देखने के लिए नीचे के link पर click करें



---> समाप्ति <---

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ