चलिए विटामिन A के विषय में जानते हैं | इसके फायदे साथ में नुकसान और भी बहुत कुछ

नमस्ते 

प्रस्तावना

आज इस लेख में मैं आपको विटामिन A के बारे में बताऊंगा। विटामिन A हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। यह एक Micronutrients है अर्थात शरीर को इसकी Macronutrients की तुलना में अति कम मात्रा में जरूरत होती है। इसका मात्रा बेहत कम या बेहत ज्यादा होने से शरीर को नुकशान हो सकता है। इसलिए विटामिन A के बारे में जानना बेहत जरुरी है। चलिए Vitamin A के बारे में जानते है।


चलिए विटामिन A के विषय में जानते हैं | इसके फायदे साथ में नुकसान और भी बहुत कुछ

चलिए विटामिन A के विषय में जानते हैं | इसके फायदे साथ में नुकसान और भी बहुत कुछ


विषय सूची:

  1. विटामिन A क्या है?
  2. कितने प्रकार के विटामिन A है?
  3. विटामिन A के फायदे 
  4. विटामिन A की कमी से क्या होता है?
  5. विटामिन A की मात्र अधिक होने से क्या होगा? 
  6. विटामिन A युक्त खाद्य 
  7. विटामिन A की उचित मात्रा कितनी है?
  8. निष्कर्ष


1. विटामिन A क्या है?

विटामिन A एक Fat Soluble विटामिन है। Fat Soluble होने के कारण यह विटामिन हमारे शरीर के Liver में Store होता है। Liver अतिरिक्त विटामिन A को भविष्य में उपयोग के लिए स्टोर कर लेता है। यह स्टोर किया गया विटामिन A जब शरीर को आवश्यक होता है तब रिलीज़ किया जाता है। विटामिन A दृष्टि के लिए विशेष रूप से कम रोशनी के लिए, त्वचा और श्लेष्म झिल्ली की सतहों (mucous membrane surfaces) के लिए, प्रजनन और प्रतिरक्षा प्रणाली की अखंडता के लिए और बच्चों में वृद्धि और हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक है।


2. कितने प्रकार के विटामिन A है?

विटामिन A मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है: पहला रेटिनॉल/ retinol दूसरा और बीटा-कैरोटीन(बेटा-केरेतिन)/ Beta-carotene.

रेटिनॉल विटामिन A का सबसे सक्रिय रूप है और यह प्राणी उत्पादों जैसे मांस, मछली, अंडे और डेयरी उत्पादों में पाया जाता है। दूसरी तरफ बीटा-कैरोटीन विटामिन A का एक पूर्ववर्ती रूप है अर्थात् शरीर बीटा-कैरोटीन को रेटिनॉल में बदल देता है। और यह पौधों में पाया जाता है जैसे गाजर, शकरकंद, पालक आदि में बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 

इन दो मुख्य प्रकार के अलावा भी विटामिन A के और अन्य प्रकार भी है: जैसे

रेटिनल: यह रेटिनॉल का एक रूप है और यह दृष्टि के लिए महत्वपूर्ण है।

रेटिनोइक एसिड: यह रेटिनॉल का एक अन्य रूप है और यह त्वचा की कोशिकाओं के विकास और मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ध्यान दें: विटामिन A के ये सभी रूप एक दूसरे में परिवर्तित हो सकते हैं।

सामान्यत जब हम विटामिन A के बारे में बात करते हैं तो हम रेटिनॉल और बीटा-कैरोटीन को ही मुख्य रूप से ध्यान में रखते हैं।


3. विटामिन A के फायदे 

  • विटामिन A आंखों के रेटिना को स्वस्थ रखता है और रतौंधी/Nyctalopia जैसी बीमारियों से बचाता है।
  • यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
  • विटामिन A हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि Immune System को मजबूत बनाता है।
  • यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।
  • बच्चों के विकास के लिए विटामिन A बहुत जरूरी है।
  • कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन A कुछ प्रकार के कैंसर से सुरक्षा में मदद कर सकता है, खासकर त्वचा और मुँह के कैंसर में।
  • एंटीऑक्सिडेंट के रूप में विटामिन A त्वचा की उम्र बढ़ने के प्रभावों को कम कर सकता है, जैसे कि झुर्रियाँ और रंजकता या पिगमेंटेशन ।


4. विटामिन A की कमी से क्या होता है?

उचित मात्रा में विटामिन A का सेवन करना शरीर के लिए बहत जरुरी है। लेकिन विटामिन A का मात्रा कम होने से विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो सकता हैं, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बहुत प्रभावित कर सकता हैं।

  • विटामिन ए की कमी से आँखों में सूजन, आँखों में खुजली, आँखों की रौशनी कम होना और रतौंधी अर्थात निक्टालोपिया जैसी बीमारी भी हो सकता है। 
  • विटामिन ए की कमी से त्वचा की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि त्वचा का सूखापन, त्वचा में खुजली, और भी दूसरी समस्याएं।
  • विटामिन ए की कमी इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है, जिससे शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकता है।
  • बालों का झड़ना बढ़ सकता है।
  • बच्चों में विटामिन ए की कमी शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित कर सकता है
  • विटामिन ए की कमी रक्तनाली की कमजोरी का कारण बन सकता है, जिससे रक्तसंचरण में समस्याएं हो सकता हैं।


5. विटामिन A की मात्रा अधिक होने से क्या होगा?

विटामिन A Fat Soluble विटामिन है इसलिए इसका अत्याधिक सेवन शरीर के लिए उचित नहीं है। जिस प्रकार विटामिन A की कमी से शरीर का नुकसान होता है उसी प्रकार इसका मात्रा अधिक होने से भी शरीर का नुकसान हो सकता है।

  • अत्याधिक मात्रा में विटामिन A का सेवन हड्डियों को कमजोर बना सकता है, विशेष रूप से बच्चों में ज्यादा असर कर सकता है। यह हड्डियों का दर्द, हड्डियों का टूटना और जोड़ों में दर्द का कारण बन सकता है।
  • विटामिन A का अधिक सेवन liver को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • विटामिन A का अधिक सेवन सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी और दृष्टि संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • विटामिन A त्वचा को सूखा और खुजलीदार बना सकता है और बालों का झड़ना भी बढ़ा सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं में विटामिन A की अधिक मात्रा भ्रूण के लिए हानिकारक हो सकता है और जन्म दोष का कारण बन सकता है।


6. विटामिन A युक्त खाद्य

विटामिन A विभिन्न प्रकार की सब्जियां, फल और पशु उत्पाद सामग्रियों में पाया जाता है।

  • विटामिन A सब्जियां जैसे गाजर, शकरकंद, कद्दू, मेथी, लाल शिमला मिर्च, टमाटर आदि है। इनमें बीटा-कैरोटीन होता है जो शरीर में विटामिन A में बदल जाता है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सरसों का साग, पत्ता गोभी. लेट्यूस, ब्रोकली, चुकंदर के पत्ते, धनिया आदि।
  • फल जैसे आम, पपीता, केले, अंगूर, सेब, नाशपाती, अमरूद, खरबूजा, खुबानी (Apricot), शहतूत (Mulberry)  आदि।
  • पशु उत्पाद खाद्य पदार्थ जैसे मछली, अंडे, जिगर, दूध और दूध से बने उत्पाद, आदि।
  • इसके अलावा कद्दू के बीज, बादाम, अखरोट, किशमिश, हल्दी, मक्खन, घी, मटर, मूंग, मसूर, लाल मिर्च, पीली शिमला मिर्च, टमाटर, बीन्स, अनाज जैसे कि गेहूं, जौ, बाजरा आदि भी विटामिन A के अच्छे स्रोत हैं। 


7. विटामिन A की उचित मात्रा

विटामिन A शरीर के लिए बहत आवश्यक है और इसका उचित मात्रा में सेवन करना बहुत जरुरी है। विटामिन A की जरूरत उम्र, लिंग, गर्भावस्था, स्तनपान और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के आधार पर बदलती रहती है। साधारणतः  

पुरुषों के लिए:

14 से 50 वर्ष वाले लड़कों के लिए: 900 माइक्रोग्राम (mcg) और 

51 वर्ष और उससे अधिक वर्ष वाले पुरुषों के लिए: 1000 mcg विटामिन A की आवश्यकता होती है,

दूसरी तरफ 

महिलायों के लिए:

14 से 50 वर्ष वाले लड़किओं के लिए: 700 mcg और 

51 वर्ष और उससे अधिक वर्ष वाले महिलाओं के लिए: 800 mcg विटामिन A की आवश्यकता होती है, 

वही 

गर्भवती महिला के लिए :

770 mcg विटामिन A की आवश्यकता होती है,

दुद्ध पिलाने वाली महिलायों के लिए:

1200 mcg विटामिन A की आवश्यकता होती है,

बच्चों के लिए:

1 से 3 वर्ष: 300 mcg

4 से 8 वर्ष: 400 mcg

9 से 13 वर्ष: 600 mcg विटामिन A की जरुरत होती है. 

लेकिन याद रखियेगा यह जानकारी केवल आपको विटामिन A की दैनिक आवश्यकता के बारे में एक साधारण अनुमान मिल सके उसके लिए बताया गया है.  

लेकिन आप जानते होंगे की यह मात्रा Fixed नहीं है, समय, परिस्तिति और व्यक्ति के अनुसार बदलता रहता है। साथ में यह भी आप जानते होंगे की एक ही उम्र, एक ही वजन वाले, शारीरिक रूप से एक जैसे दिखने वाले व्यक्ति को भी विटामिन A की मात्रा अलग अलग हो सकता है। और साथ ही एक खाद्य पदार्थ से एक व्यक्ति जितना पोषक तत्वा absorb अर्थात अवशोषित कर सकता है उतना शायद दूसरा व्यक्ति न कर सके। इसलिए उचित यही है की आप नियमित रूप से शारीरिक अनुशीलन करे, दिनभर कुछ न  कुछ activity करे और अपने शारीरिक स्तिति को समझकर अच्छे अच्छे पोषण युक्त अलग अलग चीजों का सेवन करें।


8. निष्कर्ष

आज मैंने आपको विटामिन A के बारे में बताने का प्रयत्न किया। विटामिन A हमारे शारीर के लिए कितना महत्यपूर्ण है यह आप निश्चित रूप से समझ पाए होंगे इसलिए अपने खाद्य की सूची में हमेशा एसे खाद्य जरुर रखियेगा जिसमे विटामिन A मजूद हो। जितना हो सके विटामिन A को प्रकितिक रूप से लेना का प्रयत्न करे। यानि प्रकृति से मिलने वाले खाने युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन कीजियेगा। प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले विटामिन हमारे शरीर को अधिक फायदा पहुंचाएगा।

अंत में मैं केहना चाहूंगा की मैं एक Martial Arts प्रशिक्षक हूँ. Diet और Nutrition के बारें में जानकारी लेना मुझे अच्छा लगता है लेकिन मैं Dietician नहीं हूँ. मुझे जितना पता है और जितना जानकारी मुझे मिला है उतना ही मैंने आपको बताया. इसलिए इस जानकारी को केवल सामान्य जानकारी के तोर पर लीजियेगा और इसे किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह के रूप में न ले। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए आप हमेशा अपने dietitian या डॉक्टर से परामर्श करें। 

लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।


इसे YouTube में देखने के लिए नीचे के link पर click करें 



----> समाप्ति <----


विटामिन के बारें में जानने के लिए click करे 

अलसी के बीज के फाएदे के बारें में जानने के लिए click करे  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ